Join WhatsApp

Bihar Gram Parivahan Yojana 2024: बिहार सरकार की नई पहल, इ-रिक्शा, एम्बुलेंस खरीदने पर मिलेंगे अनुदान

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Gram Parivahan Yojana 2024: क्या आप भी बेरोजगारी की समस्याओं से जूझ रहे हैं और अपने भविष्य को संवारना चाहते हैं? बिहार सरकार की मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2024 आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आई है! इस योजना के तहत, आपको इ-रिक्शा और एंबुलेंस खरीदने पर 2 लाख रुपये तक का अनुदान प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।

Bihar Gram Parivahan Yojana 2024: इस योजना के लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें। यहां आपको सभी जरूरी जानकारी मिलेगी, जिससे आप अपने सपनों को साकार कर सकते हैं और अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं। इस लेख को अंत तक पढे जिससे आपको सभी जानकारी समझने मे मदद मिलेंगी।

Bihar Gram Parivahan Yojana 2024
Bihar Gram Parivahan Yojana 2024

Bihar Gram Parivahan Yojana 2024 – Overview

Departmentsपरिवहन विभाग बिहार सरकार 
Post TypeSarkari Yojana/ सरकारी योजना
Scheme Nameबिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना
Benefitsवाहन खरीदने पर मिलेगा अनुदान
Subsidy AmountUpto 2 Lakh Subsidy 
Apply ModeOnline
Online Start FromAlready Start
Official WebsiteClick Here

Bihar Gram Parivahan Yojana Kya Hai?

बिहार सरकार की मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना आपके लिए सुनहरा अवसर लेकर आई है! इस योजना के अंतर्गत, आप इ-रिक्शा और एंबुलेंस पर प्रशंसनीय अनुदान प्राप्त कर सकते हैं, साधारण वाहनों पर 1 लाख रुपये, इ-रिक्शा पर 70 हजार रुपये, और एंबुलेंस पर 2 लाख रुपये तक!

योजना का उद्देश्य

  • ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर यात्री परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना।
  • नए रोजगार के अवसर प्रदान करके लोगों के जीवन में सुधार लाना।

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन अब शुरू हो चुका है! इस योजना के तहत, 4 से 10 सीट वाले नए सवारी वाहन और एंबुलेंस को अनुदान के लिए योग्य माना जाएगा।

Bihar Gram Parivahan Yojana 2024 Date

EventsImportant Dates
योजना का प्रशिक्षण एवं जागरूकता16.08.2024 से 27.08.2024 तक
Online Apply Dates28.08.2024 से 27.09.2024 तक
प्रखंड स्तरीय समिति की बैठक एवं अनुशंसा का प्रेषण28.09.2024 से 30.09.2024 तक
अनुमंडल स्तरीय समिति की बैठक03.10.2024
चयन सूची का प्रकाशन04.10.2024
आपत्ति आमंत्रण05.10.2024
आपत्ति निराकरण07.10.2024 से 16.10.2024 तक
अंतिम चयन सूची का प्रकाशन17.10.2024
प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा चयनित लाभुकों को चयनपत्र का तामिला18.10.2024
वाहन क्रय के बाद चयनित लाभुक द्वारा अनुदान प्राप्ति हेतु आवेदन समर्पित करना19.10.2024 से 26.10.2024 तक
अनुदान की राशि CFMS के माध्यम से लाभुक के खाते में भुगतान करना21.10.2024 से लगाता

Benifits of Bihar Gram Parivahan Yojana 2024

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2024 आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आई है!

अनुदान की राशि:

  • साधारण वाहनों के लिए, आपको खरीद मूल्य का 50% तक का अनुदान मिलेगा, जो 1 लाख रुपये तक हो सकता है। इसमें वाहन का एक्स-शोरूम मूल्य, तृतीय पक्ष बीमा, और वाहन टैक्स शामिल हैं।
  • इ-रिक्शा के लिए, खरीद मूल्य का 50% तक, परंतु अधिकतम 70 हजार रुपये तक का अनुदान उपलब्ध है।
  • एंबुलेंस के लिए, अधिकतम 2 लाख रुपये तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
वाहन प्रकारअनुदान राशिअधिकतम सीमा
सामान्य वाहनखरीद मूल्य का 50%अधिकतम ₹1,00,000
ई-रिक्शाखरीद मूल्य का 50%अधिकतम ₹70,000
एम्बुलेंसखरीद मूल्य का 50%अधिकतम ₹2,00,000

Bihar Gram Parivahan Yojana के लिए पात्रता योग्यता?

क्या आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं? यहां जानें कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2024 के तहत अनुदान प्राप्त करने के लिए आपको किन शर्तों को पूरा करना होगा:

लाभुक की अर्हताएँ:

  • आयु सीमा: आवेदन की तारीख पर आपकी न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदन प्रक्रिया: प्रत्येक पंचायत से 7 योग्य आवेदक चुने जाएंगे, जिसमें से 4 अनुसूचित जाति/जनजाति और 3 अत्यंत पिछड़ा वर्ग के सदस्य होंगे।
  • पंचायत की सीमा: प्रति पंचायत 7 लाभुक की अनुमानित सीमा है, और प्रत्येक प्रखंड में अधिकतम 2 लाभुक (1 अनुसूचित जाति/जनजाति और 1 अत्यंत पिछड़ा वर्ग) को एंबुलेंस खरीदने पर अनुदान मिलेगा।
  • अन्य शर्तें: लाभुक को सरकारी सेवा में नियोजित नहीं होना चाहिए और उनके पास पहले से कोई व्यावसायिक वाहन नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही, लाभुक को पंचायत का निवासी होना और हल्के मोटरयान के चालक की अनुज्ञप्ति होनी चाहिए।

Requierd Documents for Bihar Gram Parivahan Yojana 2024?

क्या आप बिहार ग्राम परिवहन योजना 2024 के तहत अनुदान प्राप्त करने के लिए तैयार हैं? तो आपको कौन-कौन से दस्तावेज़ की ज़रूरत पड़ेगी यहां से देखे।

ज़रूरी दस्तावेज़:

  1. जाति प्रमाण-पत्र – अपनी जाति को प्रमाणित करने के लिए।
  2. शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण-पत्र – अपनी शिक्षा का स्तर साबित करने के लिए।
  3. चालन अनुज्ञप्ति – हल्के मोटरयान चलाने की अनुमति का प्रमाण।
  4. आवासीय प्रमाण-पत्र – पंचायत क्षेत्र में निवास साबित करने के लिए।
  5. उम्र संबंधित प्रमाण-पत्र – अपनी उम्र की पुष्टि के लिए।

इन दस्तावेज़ों को एकत्रित करें और आवेदन प्रक्रिया को सरल और तेज बनाएं। इस योजना के तहत अनुदान प्राप्त करके अपने भविष्य को संवारने का मौका न छोड़ें!

Bihar Gram Parivahan Yojana online Application Process

क्या आप बिहार ग्राम परिवहन योजना 2024 के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं? प्रक्रिया बेहद सरल है! नीचे दिए गए जानकारी को ध्यान से पढ़ते हुए आप अपना आवेदन कर सकते है।

  • सर्वप्रथम, इस लेख के “Important Links” सेक्शन में जाएं। वहाँ आपको “For Online Apply” के बगल में “Click Here” का विकल्प मिलेगा।
  • “Click Here” पर क्लिक करें। इससे आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें। सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एक रसीद प्राप्त होगी। इस रसीद को सुरक्षित रख लें, क्योंकि यह आपकी आवेदन प्रक्रिया का प्रमाण होगा।

Quick Link

For Online ApplyLog in || Register
Check NotificationClick Here
Display NoticeClick Here
Official WebsiteClick Here
TelegramClick Here
यह भी पढे>>

Bihar OBC NCL Certificate Apply – ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र के लिए आवेदन ऐसे करे

Bihar Startup Policy Yojana 2024 – बिहार सरकार दे रही है बिना ब्याज के 10 लाख रुपया

Bihar Dairy Farm Yojana 2024 – बिहार डेयरी फार्म योजना 2024 ऑनलाइन आवेदन शुरू, मिलेगा 75% तक अनुदान

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana 2024: राज्य सरकार की नई योजना, बहन बेटी को देगी 1000 प्रत्येक महिना

Bihar Gramin Awas Sahayata Yojana 2024: इस योजना के तहत सरकार देगी 6000 परिवारों को 50-50 हजार रुपए

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

प्रभात कुमार BrHelp.in वेबसाइट के संस्थापक एवं प्रधान संपादक है। इन्हे पिछले 4 वर्षो का सरकारी योजना, रिजल्ट, एडमिट कार्ड, नौकरी, तकनीक से संबंधित लेखन कार्य करने का अनुभव है। प्रभात बिहार के एक छोटे से जिले के रहने वाले है। स्नातक की पढ़ाई LNMU Darbhanga से कर रहे है, और साथ ही अपने अनुभव से आप सभी को यहां सरकारी योजना, रिजल्ट, एडमिट कार्ड, नौकरी एवं तकनीक से संबंधित जानकारी देते है।

Leave a Comment

LNMU Semester 2 Admit Card Download Link Bihar Land Survey प्रपत्र-2 फार्म क्या है, और इस फार्म मे क्या जानकारी भरनी होती है? बिहार में हो रही विशेष भूमि सर्वेक्षण की पांच मुख्य विशेषताएं हर घर तिरंगा अभियान “Certificate” डाउनलोड करे, यहां से Bihar STET Result 2024 Download Link Out